Sunday, June 22, 2008

राजीव गाँधी स्टडी सर्कल अशोक गहलोत के सपनों को साकार करने की एक व्यापक सोच है।
अशोक गहलोत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की जीती जागती मुरत है। पाँच बार सांसद, राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के महासचिव, दिल्ली के प्रभारी होने के पश्चात भी जिन्हें अहम नें कभी नहीं छुआ। जमीन से जुड़े विद्वान व्यक्तित्व के धनी अशोकजी ने कांग्रेस पार्टी में वैचारिक प्रतिबद्धता के धनी अध्यापकों और छात्रों का एक साझा मंच तैयार करने के लिए राजीव गाँधी स्टडी सर्कल की स्थापना की। यह एक अखिल भारतीय संगठन है। जिसमें कॉलेज या विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक गण भी एक साथ शामिल होते है। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच साझी समझदारी के साथ कांग्रेसी सोच के लोगों को एकसाथ करना इस मंच का मकसद है। इस स्टडी सर्कल के जरीये छात्र और अध्यापक मिलकर अपने कालेज, विश्वविद्यालय, जिले और राज्य में एक वैचारिक जनजागरण का कार्य करेंगे।